बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के फुलीपुरा से आ रही है। जहां आज गांव से ही लगे गांव बेहरगमां के पास नदी के किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आज ग्राम बेहरगवां केशव पुत्र सिपाही यादव उम्र 30 साल निवासी फुलीपुरा की आज नदी के किनारे टुकडे-टुकडे की हुई लाश पडी दिखाई दी। इस मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया।
बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था। परंतु युवक का गांव की ही एक बघेल समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते लगभग 4 माह पूर्व उक्त युवक गांव की ही अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। परिजन इसी वजह से इस युवती के परिजनों बघेल समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे है।
बताया जा रहा है कि पहले युवक की हत्या की गई है उसके बाद उसकी बॉडी के टुकडे टुकडे कर खाली पडे बोर में डालने का प्रयास किया गया है। परंतु युवक का सिर बोर में नहीं गया और आरोपी युवक की लाश को छोडकर भाग गए।
इनका कहना है
हां एक युवक की टुकडे टुकडे की हुई लाश मिली है। जिसमें लाश के टुकडे टुकडे कर लाश को छुपाने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवती से चल रहा था। इसी के चलते इसकी हत्या की गई है।
अरविंद सिंह चौहान,एसआई थाना बैराड

