लोडी माता की पूजा करने आए यात्रियों से भरी गामा में डंपर ने मारी टक्कर,1 की मौत 9 घायल - narwar News

नरवर। खबर जिले के नरवर राजा नल की ऐतिहासिक नगरी नरवर से आ रही है। जहां स्थित लोड़ी माता मंदिर पर शिवपुरी के श्रद्धालु लोड़ी माता पूजने आई एक यात्रियों से भरी गामा गाडी में टक्कर मार दी। जिससे गामा में भरी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार लोड़ी माता पूजने के बाद यात्री अपनी गामा गाड़ी से वापस शिवपुरी जा रहे थे तभी नरवर सतनवाड़ा रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पास एक अज्ञात डंपर ने यात्रियों से भरी हुई गामा गाड़ी में टक्कर मार दी। 

जिसमें मिथिलेश शर्मा पत्नी कृष्ण गोपाल उम्र 55 वर्ष निवासी शिवपुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अन्य 9 यात्री गंभीर घायल हो गए घायलों को नरवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया। 

इस हादसे में गंभीर घायल बनवारी लाल शर्मा पुत्र बलवंत राम उम्र 52 वर्ष शिवपुरी ,फिरोज पुत्र अलादीन उम्र 31 वर्ष गामा ड्राइवर अमित शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा उम्र 22 वर्ष शिवपुरी,कुन्नू पुत्र राजकुमार शर्मा उम्र 15 वर्ष शिवपुरी,मंजू शर्मा पत्नी बनवारी लाल शर्मा उम्र 50 वर्ष प्रियंका पत्नी सौरभ शर्मा 28 वर्ष ग्वालियर शुभम पुत्र बनवारी लाल शर्मा उम्र 21 वर्ष ग्वालियर उमा शर्मा पत्नी राजकुमार 60 वर्ष निवासी शिवपुरी का इलाज नरवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर थी गंभीरो को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का उपचार जारी है। नरवर पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है अज्ञात डंपर की तलाश जारी है।