विधानसभा क्षेत्र पोहरी के पांच BLO को कारण बताओ सूचना पत्र जारी - Pohri News

शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र-24 पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लंबित ब्लैक एण्ड व्हाइट फोटो वाले मतदाता के फोटो को कलर में परिवर्तित करने का कार्य न करने एवं निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरते जाने पर विधानसभा क्षेत्र पोहरी के 05 बीएलओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जारी सूचना पत्र में मतदान केन्द्र क्रमांक 260 निजामपुर के बीएलओ महमूद अहमद, मतदान केन्द्र क्रमांक-155 तिघरा के बीएलओ शिशुपाल सिंह सिकरवार, मतदान केन्द्र क्रमांक 151 डिगडोली के बीएलओ अवधेश भार्गव, मतदान केन्द्र क्रमांक 89 दुलारी के बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।