ब्राइट फ्यूचर एकेडमी: शिवपुरी की तर्ज पर पोहरी में भी छात्रों के साथ धोखाधड़ी की शिकायत - Pohri News

पोहरी। जिले के पोहरी में ब्राइट फ्यूचर एग्रीकल्चर एैकडमी संचालक द्वारा छात्रों से धोखाधड़ी कर फीस वसूलने एवं मुख्य के आठवें सेमेस्टर से वंचित कर एब्सेंट दर्शा कर पास की डिग्री से वंचित करने को लेकर पीड़ित छात्रों ने एसडीओपी पोहरी को एक आवेदन सौंपा है। इसके साथ ही छात्रों ने ब्राईट फ्यूचर एकेडमी के संचालक पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। 

दिए गए आवेदन देते हुए बताया है कि पोहरी में संचालित ब्राइट फ्यूचर एग्रीकल्चर अकैडमी संचालक वीरेंद्र सिंह धाकड़ पुत्र परमाल सिंह धाकड़ निवासी लोखरी एवं नरेंद्र यादव, भरत यादव निवासी ग्राम बूराखड़ा के माध्यम से डॉ बीएस कॉलेज आगरा यूपी 4 वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर का डिग्री कोर्स कराया था छात्रों द्वारा एक से 7 सेमेस्टर तक नियमित परीक्षाएं कराई एवं आठवें सेमेस्टर की पूरी फीस वसूल कर उन्हें 17 सितंबर 2020 के आसपास आगरा परीक्षा देने हेतु भेजा। 

मगर डॉक्टर बी पी एस कॉलेज आगरा यूपी द्वारा छात्रों को आठवें सेमेस्टर की परीक्षा से यह कहकर वंचित कर दिया कि आपके संस्था ब्राइट फ्यूचर एग्रीकल्चर अकैडमी पौहरी द्वारा हमें आठवे सेम की फीस की बकाया राशि नहीं भेजी है इस कारण हम तुम्हें आठवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दिला सकते। 

इस बात की सूचना जब छात्र पिंकी धाकड़ ने नरेंद्र यादव को दी तो नरेंद्र ने बताया कि आप बिना परीक्षा दिए वापस चले आओ हम बाद में परीक्षा करा देंगे या अन्य कोई व्यवस्था करेंगे और तुम्हें परीक्षा में अनुपस्थित नहीं दर्शाया जाएगा ना ही तुम्हारे आठवें सेम का परीक्षा परिणाम रुकेगा इसकी पूरी जिम्मेदारी ब्राइट फ्यूचर एग्रीकल्चर अकैडमी संचालक बीरेन्द्र धाकड़ एवं नरेंद्र यादव लेते हैं। 

परंतु जब परीक्षा परिणाम आया तो सभी छात्र जो ब्राइट फ्यूचर एग्रीकल्चर अकैडमी पोहरी के माध्यम से परीक्षा में सम्मिलित हुए थे उनका आठवे सेम की अंकसूची में अनुपस्थित दर्शाकर डिग्री मिलने से वंचित रह गए जिससे उनका डिग्री का सपना अधूरा रह गया एवं छात्रों का भविष्य खराब हो गया इस सब शिकायत के साथ छात्रों द्वारा यह आवेदन एसडीओपी पोहरी को दिया गया है और मांग की है कि मामले की जांच कर ब्राइट फ्यूचर एग्रीकल्चर एकैडमी संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर समस्त छात्रों को न्याय दिलाया जाए।