शिवम पाण्डेय,पिछोर। पिछोर विधानसभा में आने वाली खनियाधानां नगर पंचायत में इस बार अध्यक्ष पद के लिए समान्य माहिला का आरक्षण हुआ है। नगर के नेता अब अपनी पत्नियो को पल्लू पकड निकाय चुनाव में पार्टीयो से टिकिट की रेस में शामिल हो गए। भाजपा में दावेदारी की सूची लंबी हैं तो वही कांग्रेस में भी टिकिट के लिए घमासान मचा हुआ है।
अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद कई दावेदारों के नाम आने शुरू हो गए हैं सूत्रों की माने तो चुनाव जनवरी-फरवरी के अंत में होंगे लेकिन सोशल मीडिया और भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की दावेदारी सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई हैं।
खनियाधाना नगर पंचयात अध्यक्ष के लिए यह नाम उभरकर सामने आए
विजया राजे बुंदेला पत्नी कौशलेंद्र राजा बुंदेला
यह नाम ही ऐसा है जो खनियाधाना राज परिवार से ताल्लुक रखता है अभी वर्तमान में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए है राजपरिवार पहले भी कई राजनीतिक पदों पर रह चुका है और ये ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास माने जाते हैं कौशलेंद्र राजा बुंदेला बसपा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं राज परिवार की होने की वजह से नगरीय क्षेत्र में इनकी पकड़ घर घर तक हैं,कौशलेंद्र सिंह बुंदेला अपनी धर्म पत्नि विजया राजे के लिए टिकिट की मांग कर रहे हैं।
रागिनी भारद्वाज पत्नी विजय भारद्वाज
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नेता विजय भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के करीबी माने जाते हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीडी शर्मा के साथ कार्य कर चुके है इनकी पत्नी रागनी भारद्वाज पूर्व में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रही है एवं वर्तमान में अपनी पत्नी रागिनी भरद्वाज नाम पर वे दावेदारी पेश करते देखे जा रहे है। समाज के संगठन, कार्यक्रम के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।
श्रीमती संजना पत्नी सुरेन्द्र कोठादार
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कोठादार पार्टी में पूरी ताकत से पार्टी में सक्रिय हैं। अब वे दावेदारी के लिए पत्नी संजना जैन का नाम आगे कर रहे हैं सुरेन्द्र कोठादर पार्टी में कार्यकर्ता तौर पर सक्रिय रहते हैं भाजपा में कई दायित्ववान पद पर रह चुके हैं विगत लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है विगत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पोलिंग एजेंट बन भारतीय जनता पार्टी को अपनी पोलिंग से अच्छे मतों से जिताया हैं।
किरन चौहान पत्नी कुलदीप चौहान
वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप सिंह चौहान शायाद जिले में कोई व्यक्ति हो जो इन्हें नहीं जानता हो पूर्व में यह जिला पंचायत सदस्य रहे हैं,किरन चौहान पत्नी कुलदीप चौहान नपा अध्यक्ष अपनी दावेदारी जता रहे हैं और पार्टी में पूरी ताकत से सक्रिय हैं। अब वे दावेदारी के लिए पत्नी किरन चौहान का नाम आगे कर सकते हैं।
अनिता साहू पत्नी जगदीश साहू
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे जगदीश साहू ने ही पूर्व मैं भाजपा का वनवास खत्म किया था अनिता साहू पत्नी जगदीश साहू नपा अध्यक्ष अपनी दावेदारी जता रहे हैं और पार्टी में पूरी ताकत से सक्रिय हैं। अब वे दावेदारी के लिए पत्नी अनिता साहू का नाम आगे कर सकते हैं।
मीना पुरोहित पत्नी जितेन्द्र पुरोहित
पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पुरोहित पत्नी मीना पुरोहित दावेदारी जता रहे थे। मीना पुरोहित भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और चुनाव के वक्त संगठन कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय रहती हैं।
कांग्रेस में भी टिकिट के चाहने वाले भी नही हैं कम
सुनैना राजपूत पत्नी हेमंत राजपूत
कांग्रेस में सक्रिय एव समाजिक गतिविधियों में सक्रिय
पिछोर विधायक के पी सिंह के चेहतेे नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर हेमंत राजपूत कांग्रेस से दावेदारी दे रहे हैं नगर के घर-घर तक जाना पहचाना नाम हैं डॉ हेमंत राजपूत। सामाजिक एंव समाज के संगठन, कार्यक्रम के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। पच्चीस साल से कांग्रेस में सक्रिय हैं कांग्रेस से अब वे दावेदारी के लिए अपनी पत्नी सुनैना राजपूत का नाम से दावदारी कर रहे हैं।
स्मृति राजे पत्नी शैलेन्द्र प्रताप सिंह
स्मृति राजे पत्नी शैलेन्द्र प्रताप सिंह वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष रहै हैं
वर्तमान में पिछोर विधायक के पी सिंह के खास माने जाते है शैलेन्द्र प्रताप सिंह अब अपनी पत्नी स्मृति राजे के लिए टिकिट की मांग कर रहे हैं।
ज्योति पत्नी आशीष जैन
जैन समाज से कांग्रेस नेता आशीष जैन विधायक के पी सिंह के करीबी माने जाते हैं वह अपनी पत्नी रुचि जैन के नाम पर वे दावेदारी पेश करते देखे जा रहे है।

