शासकीय महाविद्यालय में लगा मतदाता सेवा शिविर, वोटर कार्ड के फार्म किए वितरित - Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी मैं मतदाता जागरूकता सेवा का प्रारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शिवपुरी तहसील के अनुविभागीय अधिकारी श्री वाजपेई जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर यूसी गुप्ता द्वारा की गई कार्यक्रम थर्टी फाइव बटालियन एनसीसी शिवपुरी महाविद्यालय इकाई अल्फा कंपनी तथा बी प्लाटून के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में ऐसे केडेट जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हैं।

शिविर में बताया कि जिनका उनका वोटर कार्ड नहीं बना है वे सभी वोटर कार्ड बनवाने हेतु फार्म भरवाए गए एंव वितरित भी कराए गए तथा उन्हें मतदान हेतु जागरूक किया गया इस अवसर पर अल्फा कंपनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र कुमार सक्सेना प्लाटून के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट गुलाब सिंह जाटव तथा महिला इकाई की केयरटेकर प्रोफेसर किरण मेहरा उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 1 सैकड़ा से अधिक दोनों इकाइयों के एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।