ग्रह स्वामी सोते रह गए चोर आए और ताला तोडकर ले गए सोने चांदी के आभूषण - kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में निवासरत एक युवक के कमरे मेंं घुसकर किसी अज्ञात चोर ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी सूचना पीडि़त युवक ने थाने जाकर की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बती बाई पत्नी उम्मेद कुशवाह उम्र 36 साल निवासी ग्राम मोहरा बीती रात्रि घर में अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। तभी कोई अज्ञात चोर ने घर में घुसकर कमरें में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे मंगलसूत्र, कान के वाला, सोने-चांदी के कढ़े कुल कीमती 35000 रूपए के आभूषण चोरी कर ले गया। 

जिसकी बती बाई को कोई भनक तक नहीं लगी। जब उसका पति घर आया तो देखा कि घर का सामना बिखरा हुआ पड़ा था। जिससे वह समझ गया कि घर मेें कोई चोर घुस आया था। जिसकी शिकायत उसने कोलारस थाने में दर्ज करा दी।