बैराड़। खबर जिले के बैराड क्षेत्र के थाना गोवर्धन से आ रही है। जहां बीते रोज हुए अंधे कत्ल का पदार्फाश पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है। इस हत्याकांड को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 14 दिसम्बर को गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीगढ में रोड किनारे एक लाश पडी हुई थी। इस लाश की सूचना पर एफएसएल टीम प्रभारी बरहादिया मौके पर पहुंचे और लाश को देखकर इस मामले को हत्या बताया। इस मामलें में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में तहकीकात की तो समाने आया कि गोपाल आदिवासी की पत्नि की अंगूरी आदिवासी का गांव के ही आरोपी अजमेर पुत्र विद्धाराम धाकड उम्र 30 साल और शिवदयाल धाकड पुत्र कमरलाल धाकड उम्र 34 साल निवासी गाजीगढ से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोपी दोनों के प्रेम में खलनायक बन रहा था। इसी के चलते आरोपीयों इस रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के चलते आरोपी युवक को अपने साथ शराब पिलाने ले गए। और वह शराब पीने के बाद युवक की साफी से गला दबा कर हत्या कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी गोवर्धन राघवेन्द्र यादव ने तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर विवेचना में ले लिया है।

