बैराड़ नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस से दिग्गज कांग्रेसी नेता राकेश गोयल ने दिखाई दावेदारी - Bairad News

बैराड़। जिले के बैराड़ में होने बाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर लगातार दाबेदार सामने आ रहे है। इसी के चलते आज बैराड से कांग्रेस से की ओर से एक नाम निकलकर सामने आया है और वह नाम है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश गोयल का। आज राकेश गोयल ने अपनी दाबेदारी दिखाते हुए कहा कि कि वह और उसका परिवार बीते 60 साल से कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में निष्ठा से काम कर रहे है। 

उन्होने बताया है कि 1984 से लगातार वह कांग्रेस के सिपाही के रूप में अपनी सेबाएं दे रहे है। वर्ष 198 में एव एनएसयूर्आ के समर्थ से शिवपुरी महाविद्यालय में सचिव के रूप में निर्वाचित हुए एवं कार्यकाल पूर्ण किया। यह कि वर्ष 1990 में व्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी से महामंत्री नियुक्त किया गया। 

वर्ष 1990 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोहरी में महामंत्री नियुक्त किया गया। वर्ष 1995 से ब्लॉक कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष बनाया। जो 10 साल तक रहा। उसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में बैराड नगर का कार्यालय प्रभारी बनाया गया। 

लगातार दो बार लोकसभा चुनाव में बैराड नगरीय क्षेत्र का चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया। वर्ष 2015 में नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशी के चयन हेतु स्थानीय कमेटी में चयन के रूप में दायित्व सौंपा गया। जिसमें से चयन किए गए सर्वाधिक प्रत्याशी नगर पंचायत में पहुंचे। 

पिछले नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इन्हें बैराड नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें रणनीति व चुनाव प्रबंधन के चलते बैराड नगर पंचायत में न सिर्फ जीत दर्ज कराई बल्कि भाजपा के प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर भेजा। उसके बाद 2017 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बैराड सदस्यता अभियान का दायित्व सौंपा। 

2020 में जिला संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया। जो निरंतर जारी है। वह लगातार 7 साल तक अग्रवाल समाज बैराड के सचिव पद पर निर्वाचित हुआ। दावेदारी में उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नि अर्चना गोयल 2016 से 2018 तक महिला जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रही वर्तमान में वह महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष है। इसके साथ ही उनकी पत्नि 2015 से अब तक अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष है। 

दावेदारी दिखाते हुए उन्होने बताया है कि उनकी अधिकतर रिश्तेदारी बैराड में ही है जो बैराड के नामी गिरामी व्यापारी वर्ग से ताल्लुक रखते है। उनके पिता भी 35 साल तक वैराड में अपनी सेवाएं देते रहे। उसके भाई भी कृषि विपणन बोर्ड में सहायक यंत्री के पद पर रहे है।