बदरवास। नगर परिषद द्वारा सड़क के दोनों ओर फुटपाथ इसलिए बनवाया था, ताकि नगर का सुंदरीकरण हो सके और बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मानीटरिंग नहीं कराए जाने के कारण दुकानदारों और हाथ ठेला दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है।
सड़क किनारे खड़े होने वाले ठेलों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या बनी रहती है। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के कारण बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण हाइवे मार्ग दिनो-दिन सिकुड़ता जा रहा है, जिसके कारण रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है।
सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण सामान खरीदने के लिए आने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और हाइवे से गुजरने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। नगर में रहने वाले संजय केवट और देवेंद्र धाकड़ ने फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ने भी ध्यान नहीं दिया है।
हाइवे किनारे के किनारे लगते हैं फल-सब्जी के ठेले
नगर में हाइवे किनारे बसे बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे काफी दूर तक अतिक्रमण कर रखा है। दुकानों के आगे सड़क के किनारे पर फल सब्जी वालों के अपने ठेले लगा रखे है।
जिसके कारण दुकानों और सड़क के बीच का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले लोग अपनी बाइक को रोड पर ही खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी आवारा मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। ऐसी स्थिति में वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है।

