अमोला पुल के नीचे मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, अगूंठी पर दिनेश लिखा है - karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज सिंध नदी में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश लगभग 7 दिन पुरानी बताई जा रही है। इस मामले की सूचना पर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार मौके पर पहुंचे और लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार आज पुलिस को सूचना मिली की सिंध नदी के किनारे पुल के पास एक महिला की लाश तैर रही है। पुलिस मौेके पर पहुंची और लाश को बारीकी से देखा। इस महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच है। महिला लाल कलर की साडी पहने हुए है। इसके साथ ही फुल आस्तीन का नीले रंग का ब्लाउज पहने हुए है। इस महिला की उंगली में एक अंगूठी भी मिली है। जिसपर दिनेश लिखा हुआ है। पुलिस अब आसपास के सभी थानों में गुमइंसान की जांच कर रही है।
G-W2F7VGPV5M