शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित करने का दावा करती है पर इसका जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन नजर नहीं आता ऐसा ही एक मामला शिवपुरी मे सामने आया है जहां गरीब दंपति कान की मशीन लेने के लिए पिछले दो माह से सामाजिक न्याय विभाग के चक्कर लगा रहा है। लेकिन अभी तक उसको कान की मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई है जिससे दोनों ही पति पत्नी हताश और निराश है।
शिवपुरी के गऊशाला क्षैत्र मे रहने वाले माखनलाल जाटव और उनकी पत्नी दोनों ही कान से कम सुनते हैं और इनके पास कान की मशीन खरीदने के लिए रूपए नहीं है। एक उम्मीद लेकर दोनो ही बुर्जुग सामाजिक न्याय विभाग से कान की मशीन देने गुहार लगा चुके हैं पर अभी तक दोनो को कान की मशीने विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं जिससे दोनों ही पति पत्नी बेहद परेशान हैं।
इनका कहना है
अभी हमारे विभाग में मशीनें उपलब्ध नहीं है। जैसे ही मशीनें आएंगी पीडित दंपत्ति को प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएगी।
मनोज गरवाल,डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सामाजिक न्याय विभाग शिवपुरी

