शोकाकुल माहौल के बीच हुआ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गोयल का अंतिम संस्कार - Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और उद्योगपति, समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गोयल रज्जू भैया का कल शाम शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, राजनेताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उन्हें अपनी शोक श्रृद्धांजलि अर्पित की। 

श्री गोयल का कल सुबह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। वह 62 वर्ष के थे और दैनिक सत्य पताका के मालिक महेंद्र गोयल के बड़े भाई थे। उनके निधन पर प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी यादव, डॉ. रामकुमार शिवहरे, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, माखनलाल राठौर, देवेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, उपाध्यक्ष तेजमल सांखला, हेमंत ओझा, महामंत्री राजकुमार खटीक, मंगलम के सचिव राजेंद्र मजैजी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू, बैजनाथ सिंह यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय खैमरिया, ओमप्रकाश जैन ओमी, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, प्रदीप सांखला, डॉ. शंकर शिवपुरी, सुरेश आहूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, रोहित मिश्रा, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, विजय शर्मा बिंदास, वीरेंद्र चौधरी, सुरेश कुशवाह, रिंकू सैन, धर्मेंद्र बाथम आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गोयल शिवपुरी के सामाजिक और राजनैतिक वातावरण में एक जाना पहचाना नाम था। श्री गोयल अपने हसमुख और सदाबहार व्यवहार के कारण शहर में जाने जाते थे और उनसे मिलकर लोगों को मन प्रसन्न हो जाता था। लेकिन इतनी जल्दी वह काल के गाल में समां जाएंगे इसकी किसी को कल्पना नहीं थी।

लेकिन अचानक सप्ताहभर पहले उनके ब्लड का शुगर लेवल बढ़ गया और उन्हें इलाज के लिए सिद्धी विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जब यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें ग्वालियर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके परिजनों को अवगत कराया कि संक्रमण उनकी किडनी और शरीर के अन्य अंगों में फैल गया है। उनकी हालत निरंतर बिगड़ती जा रही थी। 

इसलिए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले वह वैंटिलेटर पर आ गए थे। लेकिन डॉक्टर आशांवित थे कि मर्ज उनकी पकड़ में आ गया। परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर था। कल सुबह 9 बजे उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उन्हें उनके गृह नगर शिवपुरी लाया गया और उनके असामायिक निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।