शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाने क्षेत्र के एक ग्राम सुजवाया से आ रही हैं कि भैंसो के कारण हुए विवाद में गांव में दो पक्षो में झगडा हो गया और बंदूको के मुंह खुल गए लाठी फरसा चले। इस घटना में 3 लोगो के घायल होने की खबर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुजवाया में पुरूषोत्तम पुत्र भरत गुर्जर उम्र 20 साल की भैंसे रामनाथ गुर्जर के खेत मे चरने चली गई इस बात पर रामनाथ ने पुरूषोत्तम के साथ गाली ग्लौच शुरू कर दी।
बताया जा रहा हैं कि जब पुरूषोत्तम ने रामनाथ से गाली गलौच देने से मना किया तो उसने कट्टे से हवाई फायर कर दिए,विवाद बडता देख रामनाथ के भाई शिवनारायण उम्र 40 साल पुत्र धामु पुत्र रामनाथ गुर्जर,जंडेल पुत्र सीताराम गुर्जर उम्र 35 साल, रामनिवास पुत्र रामनाथ उम्र 25 निवासी सुजवाया आ गए और सबसे पहले फायर झौंके उसके बाद आरोपीयों फरसों से हमला बोल दिया।
जिससे पुरूषोत्तम पुत्र भरत गुर्जर, जगभान सिंह, रामबल्लभ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों की और से क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

