कांग्रेस पर्यवेक्षक त्रिपाठी 25 को लेंगे जिले में कांग्रेसी एवं नपा टिकिटार्थियों की बैठक - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी ) के सचिव एबं मप्र के सह प्रभारी तथा पर्यबेक्षक सुधांशु त्रिपाठी कल शिवपुरी में जिले के कांग्रेसियों एबं नगर पालिका/परिषदो के अध्यक्ष एबं पार्षद के टिकटार्थियों की मीटिंग लेंगे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि कल 25 दिसम्बर शुक्रबार को दोपहर 12 बजे गुना बायपास चौराहे पर पुराना गुना चुंगी नाका शान्ति कोल्ड स्टोर पर स्थित जिला एबं शहर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में एक बृहद मीटिंग आयोजित की गई है।

जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष,प्रदेश कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि,ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रतिनिधि,मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्ष,वर्तमान एबं पूर्ब बिधायक एबं सांसद,पूर्व विधानसभा एबं लोकसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत एबं जनपद पंचायत के पूर्व एबं बर्तमान अध्यक्ष ब उपाध्यक्ष,नगर पालिका एबं नगर परिषदों के पूर्व एबं वर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा जिला एबं ब्लॉक के पदाधिकारियों से पर्यवेक्षक श्री त्रिपाठी आगामी नगरीय निकाय चुनाबों के संबंध में चर्चा करेंगे सम्बन्धित सभी लोगों से जिला कांग्रेस ने अपील की है कि सभी कांग्रेसजन मीटिंग में आबश्यक रूप से उपस्थित हों।
G-W2F7VGPV5M