ठुठरते पारे के साथ जिले में कोरोना का आंकड़ा भी गिरा,केवल 2 मरीज पॉजीटिव: 78 स्वस्थ - Shivpuri News

शिवपुरी। पिछले 3 दिनो से जिले का पारा ठुठर रहा हैं। अभी तक जिले में कोरोना के बादल छा रहे थे लेकिन अब वह छट गए है। सोमवार का जिले का पारा और गिरा हैं इसी ठुठरते पारे के साथ जिले में कोरोना का आंकडा भी सिकुड रहा हैं सोमवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 2 मरीज पॉजीटिव आए है और 78 मरीज कोरोना से जंग जीत गए हैं। 

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज शिवपुरी और रेपिड एंटीजन किट में 1-1 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं । वहीं एक ही दिन में 78 मरीज स्वस्थ हो गए हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कुल 335 सैंपल टेस्ट में 2 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव. निकलीं हैं । इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3655 हो गई हैं।

सोमवार को एक साथ 78 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिससे एक्टिव केस भी घटकर 127 आ गई है। ज्यादा स्वस्थ होने वालों में होम क्वारेंटाइन में रहने वाले मरीज शामिल हैं। जिससे वर्तमान में होम क्वारेंटाइन मरीजों की संख्या घटकर 59 आ गई है। आईसीयू में दो मरीज और हॉस्पिटल आइसोलेशन में 24 मरीजों को भर्ती रखा है । 

यह हैं मौसम का हाल 

दिन का पारा दो और रात का एक डिग्री नीचे आया शिवपुरी जिले भर में बूंदाबांदी के दूसरे दिन सोमवार को आसमान में बादल रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिलती रही। दिन में हल्की शीत लहर चलने की वजह से सर्दी का असर बढ़ गया है । दिन का पारा दो डिग्री और रात का पारा एक डिग्री तक नीचे आ गया है । 

रविवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम अचानक से बदल गया था। न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 28 तक पहुंच गया था। दूसरे दिन सोमवार को आसमान में बादल पूरी तरह नहीं छटे। दिन के समय कुछ देर के लिए धूप रही। शीत लहर के कारण न्यूनतम पारा १ डिग्री और अधिकतम पारा 26 डिग्री पर पहुंच गया। मंगवार को आसमान पहले से ज्यादा साफ रह सकता । -