भाजपा नगर मंडल पुरानी शिवपुरी के अध्यक्ष बने केपी परमार - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा राजू बाथम ने आज भाजपा कार्यालय से शिवपुरी जिले के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जिनमें पुरानी शिवपुरी मंडल से केपी परमार, खरई से कुबेर धाकड़, एवं रन्नौद मंडल से अवध बोहरे को बनाया गया हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व एवं कैबिनेट मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में पुरानी शिवपुरी के मंडल अध्यक्ष केपी परमार को घोषित किया गया हैं। जैसे मंडल अध्यक्ष के रूप में केपी परमार की घोषणा हुई तो उनके ईष्ट मित्रों ने भाजपा कार्यालय सहित सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंचकर सर्व प्रथम अम्मा महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर अम्मा महाराज, एवं भाजपा जिंदावाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए आतिशबाजी चलाकर जोशी स्वागत किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भानू दुबे, अरूण पंडित, जिनेन्द्र जैन, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, रीतेश जैन, कपिल भार्गव, अमित भार्गव,राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, अजीत भदौरिया, संजय राठौर, जयसिंह खटीक, ग्राम मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश रावत, जितेन्द्र रावत, राजेन्द्र शिवहरे, कप्तान यादव, कन्हैया, डॉ. गोविन्द गोस्वामी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M