सीमा शिवहरे बनी OBC महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमति सीमा शिवहरे को ओबीसी महासभा का महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया हैं प्रेस को जारी विज्ञप्ति में ओबीसी महासभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि ओबीसी महासभा(रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष ओबीसी विजय कुमार की सहमति से महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज राठौर (कोटा राजस्थान) द्वारा यह नियुक्ति की हैं। 

जिससे मध्यप्रदेश में ओबीसी महासभा महिला मोर्चा को मजबूती के साथ प्रदेश,जिलास्तरीय संगठन विस्तार किया जाएगा और भविष्य में महिलाओ के साथ मिलकर ओबीसी अधिकारो के लिये आंदोलन को तेजगति प्रदान की जाएगी 

सीमा शिवहरे जी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के एड धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, पुष्पराज पटेल, महेंद्र सिंह लोधी, अरविंद दांगी,डॉ सुरज खोदरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास,दिनेश कुमार, रामस्वरूप बघेक, होतम बघेल, गिर्राज धाकड़, हेमन्त यादव आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया हैं।
G-W2F7VGPV5M