करैरा में 2 लाख 41 हजार, पोहरी में 1 लाख 19 हजार मतदाता करेंगें मतदान - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है। जिसके लिए 3 नवम्बर को मतदान किया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्र 23 करैरा और 24 पोहरी में कुल साढ़े 4 लाख से अधिक मतदाताओं को मतदान करना है। जिसमें करैरा में कुल 2 लाख 41 हजार 445 मतदाता है। इनमें 1 लाख 30 हजार 226 पुरूष और 1 लाख 11 हजार 218 महिला मतदाता और एक अन्य मतदाता है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र पोहरी में 1 लाख 19 हजार 347 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 229 महिला और 3 अन्य मतदाता है तथा कुल 2 लाख 21 हजार 579 मतदाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4 लाख 63 हजार 24 मतदाता है।
G-W2F7VGPV5M