भाजपा के शासन में प्रदेश दुधारू और अन्नदाता प्रदेश बना: यशोधरा राजे - Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया व उनके पुत्र अक्षय राजे सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव के समर्थन सडख़रपुर, कैरूआ एवं नरवर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास,समाज के अंतिम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भाजपा के शासन में योजनाओं का लाभ पहुंचा हैं।

इतना ही नहीं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों सम्मान करते हुए उन्हें स मानी निधि के माध्यम से सम्मानित भी किया जा रहा हैं।  यशोधरा राजे सिंधिया ने आगे कहा कि हमें आयाराम-गयाराम सरकार या एक ठोस स्थायी सरकार बनानी हैं, और 15 महीने की भ्रष्टाचार की सरकार या फिर विकास की पर्याय भाजपा यह फैसला अब आपको करना हैं।

इसके बाद करैरा विधानसभा के केरूआ गांव में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव को समर्थन मत का प्रयोग कर मु यमंत्री शिवराज जी के हाथों को मजबूती प्रदान करने की बात कहीं। तत्पश्चात जसवंत जाटव के समर्थन में नरवर व्यापारियों के साथ बैठक भी ली।

कैबिनेट मंत्री राजे का नरवर में हुआ भव्य स्वागत
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नरवर दौरे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को फलों से तौला गया।

रीतेश जैन(जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा) एवं समस्त मित्र मंडली द्वारा बस स्टैंड नरवर पर आतिशी स्वागत किया गया। जिसमें रामलखन कुशवाह , तुलसी कुशवाह, विकास जैन, सुरेंद्र जैन, विजय जैन, संचेत शिवहरे, कुंजविहारी राठौर, प्रतीक शर्मा एवं समस्त युवा मोर्चा उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M