खनियाधाना। जिले में खनियांधाना थाना क्षेत्र के बुकर्रा गांव में अपने दोस्तों के साथ नव निर्माणाधीन नहर के पास बरसाती गढडे में नहाने गया युवक डूब गया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और लाश को पानी से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बुकर्रा में बरसात के कारण नहर के पास बरसाती गढडे में पानी भरा हुआ था। जिसमें मृतक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था। जैसे ही वह नहर में कूंदा वह मिट्टी में फंस गया और उपर नहीं आया। तत्काल दोस्तोंं ने युवक को खोजने का प्रयास किया परंतु वह उपर नहीं आ सका। उसके बाद स्थानीय लोगों से मदद मांगी। जब तक लोग पहुंचे युवक की मौत हो गई।
बताया गया है कि मृतक विकास उर्फ विक्की शर्मा उम्र 20 साल निवासी धौलपुर मजदूरी करने खनियांधाना क्षेत्र में गया हुआ था। तभी वह आज अपने दोस्तों के साथ नहाने बरसाती गढडे में चला गया। जिसमें युवक डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।