अज्ञात बाइक ने राहगीर को उड़ाया, गंभीर / Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के बडागांव के पास से आ रही है। जहां एक अज्ञात बाईक सबार ने एक राहगीर को उडा दिया। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाईक सबार को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार महेन्द्र पुत्र ज्ञानी शिकारी उम्र 30 साल निवासी बडौदी अपने घर की तरफ पैदल जा रहा था। तभी रास्ते में एक अज्ञात बाईक सबार ने युवक को उडा दिया। जिससे युवक के सिर में गंभीर चौट आई है। इस मामले की सूचना तत्काल डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M