लूट का प्रयास करने वाला 2 हजार का इनामी गिरफ्तार / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में 4 जून को फरियादी मुकेश पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी आवास का पर्स छीनने का प्रयास करने वाला दूसरा आरोपी विक्की उर्फ विकाश ठाकुर निवासी ग्राम बमैर थाना रक्शा जिला झांसी को दिनारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने 2 हजार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। इस बारदात का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश सिंह ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई कि जब वह 4 जून को अपने घर जा रहा था तो अज्ञात लोगों ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने विवेचना के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन दूसरा आरोपी विक्की उर्फ विकास ठाकुर लाल रंग की बाइक से फरार हो गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की फरार ईनामी आरोपी इलाके में बारदात की नियत से घूम रहा है। इस पर पुुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके विरूद्ध थाना रक्शा में आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।
G-W2F7VGPV5M