इंजी.हरिबल्लभ शर्मा बने मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रान्ताध्यक्ष इं.राजेन्द्र सिंह भदौरिया, महामंत्री इंजी.रविन्द्र सिंह कुशवाह ने एक बार फिर से शिवपुरी म.प्र.डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष इंजी.हरिबल्लभ वर्मा को नियुक्त किया गया हैं।

इंजी.हरिबल्लभ वर्मा वर्तमान में परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग पी.आई.यू. शिवपुरी में कार्यरत है। जिलाध्यक्ष बनने पर इंजी. वर्मा को इंजी.विजय खेमरिया, इंजी.वी.एस.रघुवंशी, इं.मुकेश जैन, इं.एन.के.पाराशर, इं.माघवेन्द्र सिंह, इंजी.के.के.शुक्ला, इंजी.देवेश पाण्डे, इंजी. आर.पी.एस.राजपूत, इं.एस.सी.जैन, इं.आर.एस.गौड़, इंजी.बृजेश गुप्ता, इं.अक्षय जैन, इं.तरूण सक्सैना, इं.सुनील दुबे, इं.मनोज निगम आदि ने बधाई दी है।

पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर इं.हरिबल्लभ वर्मा द्वारा प्रांताध्यक्षइं.राजेन्द्र सिंह भदौरिया का आभार व्यक्त किया गया है एवं समस्त जिले के साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने व संगठन हित में कार्य करने हेतु आश्वस्त किया गया है।
G-W2F7VGPV5M