यातायात का चार्ज संभालते ही एक्शन मूड में सूबेदार नीतू अवस्थी / Shivpuri News

शिवपुरी। अभी हाल ही में शिवपुरी से सूबेदार रणवीर सिंह यादव का स्थानांतरण हो गया है। उसके स्थानातंरण के बाद यातायात की कमान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने सूबेदार नीतू अवस्थी को सौंपी है। नीतूु अबस्थी चार्ज आते ही एक्शन मूड में सामने आई है। आज पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में आज चालनी कार्यवाही की गई है।

नीतूु अवस्थी ने यातायात थाने के पास और पोहरी चौराहे पर दो पाईंट लगाकर चैकिंग अभियान चलाया। जहां चैकिंग के दौरान लगभग 2 दर्जन बाईकर्स जो बिना नंबर की बाईकों से घूम रहे थे। इनपर कार्यवाही करते हुए पहले तो सबसे चालान किया उसके बाद मौके पर ही पैंटर बुलाकर इनकी बाईकों पर नंबर डलाए।