झमाझम बरस रहे है जिले में कोरानो के मरीज: आज 33 पॉजीटिव टोटल संख्या 457 / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछले 2 दिन से जैसे बदरा शिवुपरी पर बरस रहे हैं वैसे ही कोरोना शहर में बरस रहा हैं। कल कोरोना ने अपना अभी तक रिकार्ड तोडते हुए हाफ सैंचरी क्रोस कर दी थी,आज भी कोरोना ने फिर तहलका मचाया हैं। आज जिले में 33 केस पॉजीटिव सामने आ रहें हैं। अभी तक जिले में कोरोना पॉजीटिव की संखया 457 हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार आज शिवपुरी मेडिकल जो जांच प्राप्त हुई हैं उनमें से 17 मरीज पॉजीटिव आए हैं,वही ग्वालियर से जो जिले की जांच प्राप्त हुई हैं उनमें से 16 जांच पॉजीटिव आई हैं। इस तरह जिले में आज 33 मरीज पॉजीटिव आए हैं जांचो की संख्या 240 बताई जा रही हैं।

शिवपुरी के जो मरीज पॉजीटिव आए हैं उनका नाम श्रीप्रकाश शर्मा सहित निचला बाजार शिवपुरी में निधि गुप्ता, नाईना गुप्ता, जानवी गुप्ता, भावना, हीमानषु, शिवांग राजपूत, अवधेश कुमार, नमन बंसल, मोनिका बंसल, माही बंसल, धर्मेन्द्र बंसल, संध्या शर्मा, दीपक शर्मा, गुड्डी माहौर, करन माहौर, लीला बाई सहित 14 आईटीबीपी करैरा के जवान भी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

बताया जा रहा हैं कि जिले में 11904 मरीजो की जांच स्वास्थय विभाग कर चुका हैं। वही 310 मरीज कोरोना से मुकाबला कर स्वस्थय होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब जिले में 144 एक्टिव केस है। स्वास्थय विभाग ने दावा किया हैं कि 67 प्रतिशत की दर से कोरेोना के मरीज स्वस्थय हो गए हैं।