शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिद्धि विनायक चिकित्सालय से आ रही है। जहां आज एक हैवानियत की ऐसी तस्बीर सामने आई है जिसने झकझौर कर रख दिया है। एक लाचार और बेवस पिता को महज साढे तीन हजार रूपए नहीं देने के चलते अस्पताल प्रबंधन ने पिता का मोबाईल छिनाकर रख लिया।
दरअसल हुआ यह कि कल विमलेश पुत्री भानुप्रताप सिंह यादव उम्र 17 साल निवासी लौटन को सांप ने काट लिया था। उसके बाद इसके परिजन किशोरी को लेकर तत्काल शहर के सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोरी को भर्ती कर लिया और उसका इलाज जारी रखा। लागातार किशोरी का इलाज जारी रहा परंतु किशोरी को कोई फायदा नहीं हुआ।
उसके बाद देर रात्रि लगभग 4 बजे किशोरी बेसुध हो गई। जिसपर चिकित्सकों ने वैन्टीलेटर की बात कहकर किशोरी को वैन्टीलेटर बाली ऐम्बुलेश से ही ग्वालियर रैफर कर दिया। मृतिका के मामा शिशुपाल सिंह यादव ने बताया है कि वहां पहुंचकर चिकित्सकों ने बताया यह तो बहुत पहले की खत्म हो गई है। उसके बाद परिजन इसी एम्बुलेंस ने इसे लेकर बापिस आ गए।
बताया गया है जैसे ही परिजन बापिस पहुंचे सिद्धिविनायक चिकित्सालय के स्टाफ ने कहा कि लाश तभी एम्बुलेंस से उतार सकते हो जब उनके बकाया साढे तीन हजार रूपए आप नहीं दोगें। जिसपर पीडित ने कहा कि उसकी जवान बेटी की मौत हो गई है। अभी उसके पास पैसे खत्म हो गए है। जब उसने उनके 30 से 40 हजार रूपए दे दिए तो फिर साढे तीन हजार क्यों रखेंगे। बाद में दे जाएगे। परंतु अस्पताल का स्टाफ नहीं माना और उन्होंने मृतिका के ताउ जसवंत सिंह यादव का मोबाईल छीन कर मेडीकल में रख लिया।
उसके बाद इस मामले की सूचना मामा शिशुपाल सिंह को दी। उन्होने इस मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो चिकित्सकों ने जहां भी उचित लगें शिकायत करने का कहकर भगा दिया। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामा का नंबर लेकर पुलिस के नाम पर पीडित पक्ष को जाने दिया।
इनका कहना है
हमने सिद्धि विनायक अस्पताल का पूरा पैसा दे दिया था। महज साढे तीन हजार के चलते उन्होंने जमकर हंगामा किया। अब हमारी तो बेटी चली गई तो हम कुछ कह नहीं पाए। परंतु भगवान इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
शिशुपाल सिंह यादव,मृतिका का मामा
यह जानकारी मेरे संज्ञान नहीं है। यह बिल्कुल झूठ बोल रहे है मे पूरे दिन से अस्पताल में ही रहा हूं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इनके परिजन पूरा पैमेंट करके गए है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। यह तो कोई बैसे ही बात बना रहा है।
डॉ सुनील तोमर,संचालक सिद्धि विनायक चिकित्सालय शिवपुरी

