कलेक्टर मेडम! मुझे आँखों से दिखाई नहीं देता, मैं चक्कर नहीं काट पाउंगी, मेरी पेंशन बनवाओ / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिला कलेक्ट्रेट में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उसकी पैंशन बनबाई जाए। महिला का कहना है कि उसे आखों से दिखाई नहीं देता है। वह ठीक से चल भी नहीं पाती जिसके चलते वह परेशान है कि आज दिनांक तक पेंशन नहीं आई। जिसके चलते वह अधिकारियों के और नगर पालिका के चक्कर काट काट कर परेशान है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में भी कई बार आवेदन दिया लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता है जहां आश्वासन पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। 

जानकारी के अनुसार वैजयंती बाई पत्नी खेरू राम राठौर उम्र 60, निवासी मनियार अपनी पेंशन के लिए परेशान हो रही है। उनका कहना था कि आज दिनांक तक उनकी पेंशन नहीं आई है। जिसके चलते उन्हें अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो गई हैं। जहां कभी कलेक्ट्रेट तो कभी नगर पालिका में उन्होंने कई बार फरियाद लगाई लेकिन फरियाद के बाद आज दिनांक तक उनकी पेंशन नहीं आई है।

वैजयंती बाई ने बताया कि उन्हें आंखों से सही से दिखाई नहीं देता और ना ही वह ठीक से चल पाती है, जहां 60 साल की वृद्ध अवस्था में भी उन्हें ऑफिसों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जिससे वह काफी परेशान हो रही हैं। आज तक उन्हें आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिला लेकिन आश्वासन पर उनकी पेंशन आज तक नहीं आई। जिसपर कलेक्टर ने आवेदन को लेकर फिर से नगर पालिका में भिजवा दिया है।
G-W2F7VGPV5M