महिला ने गटका जहर, बाइक की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News,

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम आमखेड़ा में एक विवाहित महिला मनीषा बाई पत्नी राजकुमार यादव ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर हालत में परिजन गुना के आर्शीवाद हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुडख़ेड़ा टोल टैक्स के पास एक अज्ञात वाहन ने एक राहगीर अशोक आदिवासी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग प्रकरण कायम कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।