दहेज में BIKE नहीं देने पर पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नि को पीटा, घर से निकाला / kolaras News

कोलारस। जिले के कोलारस के ग्राम पड़ोरा में एक महिला के साथ उसके पति और ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक न लाने के कारण मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 323 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भगवती आदिवासी का विवाह आरोपी राकेश आदिवासी से हुआ था। लेकिन विवाह के बाद से ही आरोपी राकेश आदिवासी, मुलायम आदिवासी, चंद्रभान आदिवासी, हिना आदिवासी, चैलाबाई और गोविंद आदिवासी ने उससे बाइक की मांग शुरू कर दी और जब पीडि़ता अपने पिता से बाइक दिलाने में असमर्थ हो गई तो आरोपियों ने उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी।

रविवार की सुबह सभी आरोपियों ने उसकी पहले मारपीट की और फिर उसे घर से भगा दिया। पीडि़ता रोज-रोज की इस प्रताडऩा से तंग आकर सीधे थाने पहुंची और उसने सभी आरोपियों की शिकायत कर दी।