CAR और बाईक की टक्कर: इंदौर SDOP और उनकी पत्नि घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। झांसी से इंदौर अपनी कार से जा रहे एसडीओपी अशोक कुमार अहिरवार और उनकी पत्नी रंजना अमोला थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक को बचाने के चक्कर में एसडीओपी की कार पेड़ से टकरा गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे और वह रॉग साईड आ रहे थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार इंदौर में पदस्थ एसडीओपी अशोक कुमार अहिरवार अपनी पत्नी रंजना और चालक गोलू के साथ झांसी से इंदौर के लिए रवाना हुए। कल दोपहर जब उनकी कार अमोला कस्बे की समीप पहुंची तभी गाड़ी के सामने एक बाइक अचानक आ गई। जिससे यह हादसा घटित हो गया।

हादसे में एसडीओपी का पालतु कुत्ता भी घायल हुआ है। बताया जाता है कि पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक सवारों ने डिवाईडर के ऊपर से बाइक निकाल दी थी। उसी समय सामने से कार आ जाने से दुर्घटना घटित हो गई। कार चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया। फिर भी बाइक और कार की टक्कर हो गई।

एयरबेक खुलने से चालक गोलू बचा

चालक गोलू ने बताया कि कार पेड़ से टकराने के बाद उसके एयरबेक खुल गए थे। जिससे चालक को चोट नहीं आई जबकि एसडीओपी अहिरवार और उनकी पत्नी पीछे बैठे थे इसलिए उन्हें चोटें आईं।