जिले में बढ़ा कोरोना से मौत का आंकडा: पूर्व पार्षद के ससुर कामता प्रसाद खटीक की कोरोना से मौत / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ रहा हैं,इस कारण कोरोना से मौतो का आंकडा भी बढ रहा है। बताया जा रहा हैं कि आज फिर कोरोना से जिले में एक ओर मौत का ईजाफा हो गया है। पूर्व पार्षद किरण खटीक के ससुर की मौत कोरोना के चलते होने की खबर आ रही है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 35 की पूर्व पार्षद किरण खटीक पत्नि नीरज खटीक के ससुर कामता प्रसाद खटीक उम्र 65 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास संजय कॉलोनी फिजीकल की मौत देर रात अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई। बताया जा रहा हैं कि मृतक की तबीयत बीते दिनो से खराब चल रही थी और उनका ईलाज भी चल रहा था।

ईलाज के दौरान मृतक कोरोना के चपेट में आकर पॉजीटिव हो गया था। सांस लेने में तकलीफ थी। इनका ऑक्सीजन फ्लो 40 से नीचे जा रहा था जिसके चलते इन्हें हाईफ्लो ऑक्सीजन पर रखा गया था।बीती रात्रि 9 बजे यह कोरोना से जंग हार गए और मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मौतो से आंकडा 7 हो गया हैं।

इनका कहना है
हा कल रात्रि में इनकी मौत हो गई है। यह हाईफ्लो ऑक्सीजन पर थे। इनका ऑक्सीजन फ्लो 40 से नीचे जा रहा था। इन्हें पहले से भी अन्य बीमारी थी,इनकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजीटिव थी। जिसके चलते इनका निधन हो गया है।
डॉ के वी वर्मा,आइसोलेशन वार्ड प्रभारी,जिला चिकित्सालय शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M