शिवपुरी के अभियोजन अधिकारी सुनील भदौरिया को मिला ग्वालियर जोन में पहला स्थान / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मीडिया सेल प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक अभियोजन के माननीय संचालक श्री पुरुषोत्तम शर्मा  के द्वारा अभियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया है।

जिसमें शिवपुरी में पदस्थ सुनील कुमार भदौरिया सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने  ग्वालियर जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनको यह सम्मान न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी कर फरियादियों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्राप्त हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि पर जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता एवं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें बधाई दी।