डीजे के गनमेन को व्हॉट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी मामला दर्ज / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट जज के गनमेन शैलेंद्र सिंह तोमर को व्हॉट्सएप पर धमकी भरे मैसेज पहुंचाने पर उसके मौसी के लड़के के ब्रजेश कुमार तोमर के खिलाफ भादिव की धारा 506, 507 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी शैलेंद्र सिंह पुत्र माठूसिंह तोमर निवासी फतेहपुर पुरानी कलारी के पीछे का विवाद उसके मौसी के  लड़के पुत्र राजेंद्र सिंह तोमर निवासी ग्राम कैमारी मोहना से चल रहा है।

बीते दिनों आरोपी ब्रजेश ने अपने मोबाइल नम्बर 9009085404 से उसके मोबाइल नम्बर 9981607773 पर धमकी भरे मैसेज पहुंचाए। जिसमें शैलेंद्र को जान से मारने की धमकी दी गई। शैलेंद्र ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पहुंचकर दर्ज करा दी है।
G-W2F7VGPV5M