छत पर काम कर रहे मजदूर को लगा करंट, छत से गिरा, मौत / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरपुरा से आ रही है। जहां एक युवक को छत पर करंट लग जाने से युवक की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र मानसिंह प्रजापति उम्र 32 साल निवासी ठकुरपुरा प्रेमचंद ओझा के यहां छत पर काम कर रहा था। तभी विनोद करंट की चपेट में आ गया। विनोद करंट के झटके के साथ छत से नीचे जा गिरा। जिससे वह सिर के बल जा गिरा। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
G-W2F7VGPV5M