झूठ बोले कौआ काटे अभियान के तहत भाजयुमो करेगी कमलनाथ व दिग्विजय सिंह का विरोध / Shivpuri News,

Bhopal Samachar
शिवपुरी। झूठ बोले कौआ काटे अभियान के तहत कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जनता से जो झूठ बोला हैं उसका जवाब आने वाले उप चुनावा में म.प्र. का नौजवान एवं जनता जरूर देगी। जिले में युवा मोर्चा द्वारा विरोध जहां पर कांग्रेस कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह आयेंगे वहां कार्यकर्र्ताओं द्वारा तख्ती लेकर उनसे ये सवाल पूछेंगे कि आप बहुत झूठ बोल चुके हैं और कौन सा झूठ लिए हमारे क्षेत्र में आए हैं।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश ङ्क्षसह चौहान ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वचन दिया था परंतु अपने वचन से मुकर गए।

भाजयुमो जिला शिवपुरी द्वारा आयोजित एक पत्रकार वर्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तो नहीं मिला परंतु सांप पकडऩे, बैंड बजाने, ढोर चराने की ट्रेनिंग देने की बात अवश्य कहीं।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के नाम का दुरपयोग करके कांग्रेस के वचन पत्र में उल्लेख किया कि जैसे ही कांग्रेस सरकार बनेगी 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। डॉ. पाण्डे ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता कहां है और आप किस बात का झूठ बोलने के लिए आए हैं। इस अवसर पर नगर मंडल युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिर्राज शर्मा, राकेश राठौर, प्रतीक शर्मा नानू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।