कोलारस विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे: भीगे चने की राजनीति / kolaras News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज कलेक्टर कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब कोलारस के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी लगभग एक सैंकडा किसानों के साथ कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय में पहुंचे। यहां किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि खरीदी के बाद उनके चने का भु्गतान नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही जिम्मेदार किसानों को महज गुमराह कर रहे है।

इसी के चलते आज कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी कलेक्ट्रेट कार्यायल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सोसाईटीयों ने किसानों को लूटा है। लापरवाही की है उसके बाद बारिश में भींगे चने को जिम्मेदार किसानों पर मढपा चाह रहे है। अब अगर व्यवस्था में गलती प्रशासन की है तो उसे भुगतना भी प्रशासन को होगा।

आज कलेक्ट्रेट कार्यायल में वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि उनके विधानसभा में खरीदी केन्द्रों पर भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार हो गई थी। इस दौरान उन्होंने दोषी समिति प्रबंधकों पर कार्यवाही भी की थी। परंतु उसके बाबजूद भी यहां हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे थे। इन भ्रष्ट समिति प्रवंधकों ने किसानों के साथ अन्याय किया है।

यहां तक तो ठीक है परंतु जो चना भीग गया थ उसमें किसानों की आखिर क्या गलती है। जिसपर कलेक्टर ने इस मामले में जल्द से जल्द भुगतान करने की बात कही है।

इनका कहना है
किसानों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं होगा। इसमें किसानों की कोई गलती नहीं है। मेरे क्षेत्र में यह सब नहीं चलेगा। कलेक्टर ने 10 दिन में किसानों के भुगतान की बात कही है।
वीरेंद्र रघुवंशी,विधायक कोलारस
G-W2F7VGPV5M