आज फिर कोरोना का कहर,आज फिर 9 संक्रमित, देखें कहा निकले है पॉजीटिव

शिवपुरी। शिवपुरी मेें कोरोना संक्रमित मरीजों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को 9 कोरोना संक्रमित मरीज निकलने से संख्या 248 पर पहुंच गई है। रविवार को 8 मरीज सामने आए थे।

सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट आई है उनमें- रामदुलारी रजक निवासी खनियांधाना, पंकज राठौर और सचिन राठौर पुत्रगण राजकुमार राठौर निवासी पुरानी शिवपुरी, रामकुमार रजक पुत्र बादामी रजक निवासी संजय कॉलोनी,  लज्जाराम पुत्र नारायणदास झा निवासी पुरानी शिवपुरी, गुड्डी राठौर पत्नी बलवीर निवासी सईसपुरा, नीरज राठौर पुत्र बलवीर राठौर निवासी सईसपुरा, उमा राठौर पत्नी रघुवीर राठौर निवासी सईसपुरा, अजयसिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रामबाग कॉलोनी शामिल हैं।

अभी तक 136 लोग स्वास्थ्य लाभ लेकर स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में अब 110 एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज जारी है।