अनियंत्रित ट्रक पुलिया में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां मुढखेडा की पुलिया में अनियत्रिंत होकर एक ट्रक कूंद गया। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर ट्रक में ही फसा रह गया। जिससे उसकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक जागेंद्र पुत्र कमल सिंह रावत निवासी डबरा जिला ग्वालियर सीमेंट भरकर शिवपुरी आ रहा था। मुढ़खेड़ा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गया।

ट्रक उल्टा होने से चालक उसी में फंसकर रह गया और गंभीर चोट के चलते जागेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।