जिले में 6.10 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2020 से अभीतक 6.10 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है।  भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि आज शिवपुरी में 4.4 मि.मी., कोलारस में 4.0, करैरा में 6.0 मि.मी., नरवर में 11, पिछोर में 11.1, बदरवास में 7.4 मि.मी, पोहरी में 2.0 तथा बैराड़ में 9.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।