पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव / PICHHORE NEWS

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के बडेरा गांव में 35 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। फरियादी मिथुन यादव पुत्र बादाम सिंह यादव निवासी बडेरा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार की रात 10 घर पर सभी लोगों ने खाना खा और अजीत यादव (35) गांव में निकल गया।

घर पर सभी सो गए थे और सुबह 6 बजे चाचा बीरसिंह यादव खेत पर भूसा लेने गए थे। तभी अजीत की आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लाश लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस विवेचना कर रही है।