भारतीय परिधानों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया अपना जलवा / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM

शिवपुरी। भारतीय परिधानों को बढ़ावा देने के लिए आज की बेटियां सामाजिक संस्था ग्वालियर द्वारा आयोजित वायो वोमनिया ऑनलाईन प्रतियोगिता में शिवपुरी की महिलाओं ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराकर शिवपुरी का नाम रोशन किया है और सभी प्रमुख अवार्ड अपने नाम किए हैं।

वायो वोमनिया 2020 प्रतियोगिता को जेसीआई आदर्श ग्वालियर और जेसीआई डायनेमिक की सचिव शशि शर्मा ने प्रमोट किया। जिसमें संस्था की अध्यक्ष विजेता चौहान ने भारतीय परिधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन रखा था। इस प्रतियोगिता मेें शिवपुरी सहित देश और विदेश की लगभग 800 महिलाओं ने भागीदारी की थी और अपने टेलेंट को मंच पर रखा था।

जिसमें शिवपुरी की 6 महिलाओं को चुना गया। जिनमें बेस्ट हेयर स्टाईल के लिए रेनू पत्नी रविंद्र शिवहरे निवासी हंस बिल्डिंग न्यू ब्लॉक को चुना गया। जबकि बेस्ट एलीगेंट लुक के लिए अनुश्री द्विवेदी, मोस्ट ब्यूटीफुल आईस के लिए मणिका शर्मा, स्टाइलिस लुक के लिए शशि शर्मा, बेस्ट फोटोजनिक लुक के लिए रंजना शर्मा और वोमनिया टैग का अवार्ड सोनिया सांखला को दिया गया।

इस कार्यक्रम की सराहना पूर्व मिस एशिया पेसिफिक मीनाक्षी माथुर ने एक वीडियो के माध्यम से की। प्रतियोगिता का परिणाम 27 जून को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान देश और विदेश की 800 महिलाओं ने साड़ी पहनकर भारतीय लुक में अपने सुंदर-सुंदर फोटोज की एंट्रीज की।

जिनका आंकलन आयोजनकर्ताओं ने किया और अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शिवपुरी की इन सभी प्रतिभागियों को हर लुक में अब्बल पाया गया। ज्यूरी द्वारा इन सभी 6 महिलाओं को बेस्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
G-W2F7VGPV5M