शिवपुरी। इस कोरोना के संक्रमण से लडने के 2 अस्त्र हैं एक सोशल डिस्टेंस दूसरा मास्क लगाना। मास्क पहनने के लिए पूरी एक सरकारी गाईड लाईन भी जारी हो चुकी हैं। मास्क पहनने के लिए प्रशासन मीडिया और समाजसेवी सस्थांए भी लोगो को जागरूक कर रही हैं। पुलिस मास्क न पहनने वालो के चालान भी काट रही हैं।
मास्क जागरूकता अभियान में अब स्वतंत्रता सग्राम सेनानी भी पीछे नही हैं। शिवपुरी समाचार के कैमरे में एक फोटो कैद किया हैं जिसमे एक स्वतत्रतां सग्राम सेनानी की प्रतिमा मास्क पहने है ओर लोगो को संदेश दे रही हैं मास्क पहनने के लिए।
यह प्रतिमा हैं श्री पंडित नरहरि प्रसाद शर्मा की। न्यू ब्लॉक जमा मस्जिद पर स्थित चौरहे पर पं नरहरि प्रसाद शर्मा की प्रतिमा लगी हैं और इस प्रतिमा ने मास्क पहना हैंं। यह लोगो को प्रेरणा दे रही हैं कि कोरोना से युद्ध करना हैं तो मास्क का प्रयोग करे।

