पोहरी में भाजपा को हराने वाली खबर: किसानों को पावती रशीद नही मिल रही माल सरकारी गोदाम में जब्त / Pohri News

अभिषेक शर्मा/पोहरी। पोहरी में आने वाले समय में उपचुनाव होना हैं या यू कह लो प्रदेश में सत्ता का फायलन होना हैंं,लेकिन किसानो की उपज की समस्या के कारण पोहरी में भाजपा को संकट में डाल सकती हैं। कारण स्पष्ट है पोहरी क्षेत्र में किसानो के साथ आ रही समस्या के कारण।

उपार्जन केन्द्रो पर हो रही राजीनीति के अखाडे में किसान चित्त

जिले में सभी उपार्जन केन्द्र इस समय राजनीति का आखाडा बन रहे हैं बिना रिश्वत और भ्रष्टाचार के किसानो का माल नही तुल पा रहा हैं। अब बात करते हैं पोहरी क्षेत्र के उर्पाजन केन्द्र की।

राजनीति के कारण उपार्जन केन्द्रो के प्रबंधक बदल रहे हैं कि किसानो का माल 5 दिन-दिन तक नही तुल रहा हैं। पोहरी के उपार्जन केन्द्र पर पिछले 5 दिनो से किसान धूप में खडे हैं उनका माल नही तुल रहा हैं वह ऐसी गर्मी में पानी पी-पीकर भाजपा को कोस रहे हैं।

किसानो का माल गोदाम के अंदर लेकिन आनलाईन रसीद नही मिल रही

पोहरी की सेवा सहकारी संस्था पोहरी के समिति प्रबंधक विमल यादव पर चना काण्ड में एफआईआर होने पर अब उपार्जपन केन्द्र बदल गया हैं। अब किसानो की उपज का तोलने का काम सेवा सहकारी संस्था पिपरघार के द्धारा की जा रही हैं।

जिन किसानो ने अपना आधा माल सेवा सहकारी संस्था पर तुला दिया था और अब अपना आधा माल सेवा सहकारी संस्था पिपरघार पर तुलावा रहे हैं उन्है अब आनलाईन रशीद नही मिल रही हैं। सीधा—सीधा लिखे तो किसानो की उपज सरकारी गोदाम में पहुंच गई हैं लेकिन उन्है पावती नही मिल रही। पावती नही मिलेगी तो पेमेंट में भी समस्या होगी,जो भाजपा के लिए संकट बन सकता हैं।

इनका कहना हैं कि
किसानों की राशिद की समस्या का हल जिला फ़ूड अधिकारी के आफिस में होगा किसान बहा पहुँचे।
वाय के सिंह जिला मैनेजर सहकारी बैंक शिवपुरी:-

हमारे यहां किसी भी किसान की राशिद संबंधी निराकरण नही होता इसके लिए कृषि अधिकारी नोडल बनाये है बो करेंगे।
नारायण शर्मा फ़ूड अधिकारी

सभी लोग आपको गुमराह कर रहे है हमारा काम पत्र लिखने का था जो हमने लिख दिया।
कृषि अधिकारी डीडीओ शिवपुरी