शिवपुरी। शिवपुरी के चर्चित ट्रांसफर घोटाले को अपने अतिंम पडाव पर पहुंचाने के लिए कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने संभाग आयुक्त को एक पत्र लिखा हैं। इस घोटाले को सबसे पहले शिवपुरी समाचार ने प्रकाशित किया था। इस घोटाले मे गगन वाजपेयी ने नियमविरूद्ध सचिवो के ट्रांसफर किए थे। इस घोटाले की जांच जिला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत के के शर्मा ने की थी। इस घोटाले की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में भ्रष्टाचार प्रमाणित पाया गया। अक्टूबर 2019 में इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट सबमिट कर दी गई परंतु अब तक उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ है।
यह था मामला
1 सितंबर 2018 से 27 मार्च 2019 के बीच 20 से अधिक ग्राम पंचायत सचिवों के अनाधिकृत तबादले किए गए। भोपाल समाचार के पास यह लिस्ट उपलब्ध है। मजेदार बात यह है कि जहां एक और पंचायत सचिवों का तबादला करने वाला व्यक्ति प्राप्त शासकीय अधिकारों के विरुद्ध पद का दुरुपयोग कर रहा है वहीं दूसरी ओर अवैध कमाई के लालच में ग्राम पंचायत के सचिवों ने इन तबादलों को सहर्ष स्वीकार किया। जबकि नियम विरुद्ध तबादलों के खिलाफ हाईकोर्ट में जाना, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की आदत बन गया है।
जांच सिद्ध:संभागायुक्त ग्वालियर संभाग के कार्यालय में पेंडिंग
2019 में यह मामला शिवपुरी जिले की लोकल मीडिया की सुर्खियों में था। मामले की विधिवत जांच की गई। इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में ना केवल इन तबादलों को नियम विरुद्ध बताया गया बल्कि इसे शासकीय सेवकों द्वारा किया गया भ्रष्ट आचरण बताते हुए सभी के नाम भी दर्ज किए गए। अब केवल सभी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करना और विभागीय कार्रवाई शेष है। बताया जा रहा हैं कि यह जांच ग्वालियर संभागयुक्त कार्यालय में कार्रवाई का इंतजार कर रही हैंं।
इस दबी फायल को खुलवाने के लिए लिखा विधायक ने पत्र
कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने संभागयुक्त ग्वालियर संभाग को पत्र लिखा हैं। कि गगन वाजपेयी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंंचायत शिवपुरी के द्धारा भ्रष्टाचार के संबंध में की गई शिकायत का जांच प्रतिवेदन उचित कार्रवाही हेतु आपके कार्यालय में लंबित हैं। अत: गगन वाजपेयी के विरूद्ध की गई शिकायत पर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करे।

