किसान का माल खरीदने के चक्कर में दो व्यापारी आपस में भिडें, पथराव 4 घायल / kolaras news

कोलारस। खबर जिले के कोलारस के अनुविभाग के बदरवास थाने से आ रही हैं कि बदरवास मंडी के बाहर किसान के माल खरीदने को लेकर दो व्यापारी आपस में भिड गए और आपस में डंडो से मारपीट और पथराव करने की खबर आ रही हैं। इस घटना में 4 लोगो के घायल होने की खबर सामने आ रही हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार अरविंद्र जैन (50) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल जैन निवासी मठ मला बदरवास का कहना है कि वह अपनी दुकान पर पत्नी ममता, बेटे पार्थ और भतीजे अमित जैन के साथ बैठा था। तभी एक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मेरी दुकान पर सरसों बेचने आया। उस किसान से सरसों का भाव लगाने लगा।

तभी वहां से राकेश अग्रवाल व उसका भाई लाल अग्रवाल आए। किसान की सरसों का भाव लगाने लगे। जब मैंने भाव लगाने से मना किया तो दोनों भाई गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया तो लाला अग्रवाल ने एक पत्थर उठा कर मेरे सिर में दे मारा। उसके भाई राकेश अग्रवाल ने भी मुझे डंडा मारा, खून निकलने लगा।

मुझे बचाने पत्नी ममता, बेटा और भतीजा आया तो उनको भी मारा। तीनों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने फरियादी रविंद्र जैन की रिपोर्ट पर राकेश और लाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं राकेश अग्रवाल पुत्र रमेश चंद्र अग्रवाल की फरियाद पर भी रविंद्र और उसके भतीजे अमित पर केस दर्ज किया है।