करैरा। दिनारा कस्बे में एक इमली का पेड़ में आग लगने के बाद टूटकर बिजली लाईन पर गिर गया। जिससे तीन खंबे टूट गए। जबकि एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली लाईन टूटने से कस्बे में अंधेरा फैल गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पाकर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसी तरह बिजली तारों को वहां से हटाया।

