शिवपुरी। सदर बाजार में ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षक सलमान खान और पवन जाट का कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव ने चालान काट दिया, क्योंकि दोनों आरक्षक ड्यूटी के दौरान मास्क नहीं लगाए हुए थे।
जानकारी के अनुसार कोतवाली टीआई द्वारा कल सदर बाजार का निरीक्षण किया गया था। जहां ड्यूटी कर रहे दो आरक्षक सलमान खान और पवन जाटव को उन्होंने बिना मास्क के ड्यूटी करते हुए देखा तो उन्होंने मास्क न पहनने का कारण पूछा तो वह सही जबाव नहीं दे सके। जिस पर टीआई ने दोनों आरक्षकों के चालान काटने की कार्रवाई की।

