शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मलेरिया कोठी के पास स्थित कुचवंदिया मोहल्ले में रहने वाली एक महिला काजल कुचवंदिया को उसके पति आजाद कुचवंदिया ने बेवजह गालियां दी और जब दोनों के बीच कहासुनी हुई तो पति सहित सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी। जिससे वह महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज काजल को उसका पति आजाद बेवजह गालियां देने लगा। जब पीडि़ता ने गाली देने से पति को रोका तो उसके पति के साथ उसका पिता सुनील कुचवंदिया, मां नारू कुचवंदिया सहित परिवार के अनोप, संजू और कृष्णा वहां आ गए और सभी 6 आरोपियों ने मिलकर उसकी लात घूसों से मारपीट कर दी।
जिससे काजल को चोटें आ गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इसकी शिकायत पुलिस में की तो वह जीवित नहीं बचेगी। लेकिन पीडि़ता आरोपियों की धमकी को दर किनार कोतवाली पहुंची और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

