आबकारी उप निरीक्षक खानवलकर की शिवपुरी वापसी, बहाल होने के बाद फिर शिवपुरी पदस्थ / SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग में पदस्थ रहे आवकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर की फिर से शिवपुरी में पदस्थापना हो गई है। अभी हाल ही में सोम डिस्लेरी के विबाद के बाद इन्हें सस्पेंड कर ग्वालियर अटैच कर दिया था। 

जानकारी के अनुसार अभी लॉक डाउन के दौरान शराब ठेके बदले थे। इसी दौरान भोपाल सहित अन्य रेड जॉन से आए ओर बिना जांच के दुकानों पर बैठने को लेकर आवकारी उपनिरीक्षक से विबाद हो गया था।

इस विवाद ने राजनीतिक तूल के चलते भोपाल से खानवलकर को सस्पेंड कर ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया था। इस मामले को शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। जहाँ आज इस मामले में जांच के बाद आवकारी विभाग ने अनिरुद्ध खानवलकर को वहाल कर शिवपुरी बापिस भेज दिया हैं।